फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two dead, fired jams

हादसों में दो मरे, लगाया जाम

Tue, 28 Nov 2017 10:32 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 28 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two dead, fired jams
नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर मैजिक के धक्के से वृद्घ के मौत के बाद सड़क कर रहे लोगों से वार्ता करती पुलिस। - फोटो : ballia
दो थाना क्षेत्रों में हुई स सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर नारेबाजी के बीच सड़क जाम कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। नगरा : सिकंदरपुर- नगरा मार्ग के नरही चट्टी पर मंगलवार की शाम मैजिक के जद में आने से 65 वर्षीय साइकल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्र के नरही गांव के पण्डितपुरा निवासी 65 वर्षीय रामउग्रह चौधरी किसी काम से नरही चट्टी पर साइकल से आये हुए थे। इसी बीच डिहवा के तरफ से आ रही स्कूली मैजिक ने वृद्ध को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की वजह से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की एसडीएम से वार्ता कराकर जाम समाप्त कराया। उधर, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घोघा : बांसडीह कोतवाली अंतर्गत बांसडीह सहतवार मार्ग पर स्थित जितौरा गांव के पास सोमवार की देरशाम तिलक समारोह से लौट रहे बाइक की खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।कस्बा स्थित फुटानी चौक निवासी भोला खरवार की लड़की नेहा का तिलक सहतवार थाना अंतर्गत सिंघहि ग्राम के राधेश्याम खरवार के यहां गया था। तिलक समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से तीन युवक वापस लौट रहे थे। जितौरा गांव के पास खड़े ट्रैक्टर में बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बांसडीह निवासी किशन खरवार (18) पुत्र वीरेंद्र खरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाला खरवार (20), आनंद खरवार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed