{"_id":"5328a662c0a10ebd173ae840101c70a0","slug":"to-make-hostage-loot-batteries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना लाखों की बैट्री लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना लाखों की बैट्री लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नरहीं गांव स्थित वोडाफोन के मोबाइल टावर पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर बीते रविवार की रात बदमाशों ने लाखों रुपये की 40 बैट्री लूट ली। गार्ड ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नगरा थाना क्षेत्र के नरहीं गांव के उत्तरी तरफ वोडाफोन का मोबाइल टावर लगा है। मोबाइल टावर पर नरहीं गांव निवासी शिवजी राम रात को चौकसी कर था। रविवार को देर रात करीब आधे दर्जन से ऊपर बदमाशों ने टावर पर धावा बोलकर गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद टावर की 40 बैट्रियां लूट ली।
बदमाशों के चले जाने पर गार्ड ने काफी प्रयास के बाद सोमवार की सुबह बंधन से मुक्त हुआ। उसने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। विभाग के तकनीशियन पवन कुमार राय ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगरा थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह ने बताया कि ताला तोड़कर बैटरी की चोरी हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।