फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three killed poisonous alcohol

जहरीली शराब पीने से तीन की मौत

Sat, 21 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three killed poisonous alcohol
सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा बांटी गई जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक की आंख की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन



गांव के 26 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से दो की हालत गंभीर है। डीएम और एसपी ने अस्पताल और गांव में जाकर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच का निर्देश दिया है। शराब बीते बुधवार तथा गुरुवार की रात ग्रामीणों में बांटी गई थी।
विज्ञापन



धरहरा गांव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने बुधवार और गुरुवार की रात मतदाताओं को लुभाने के लिए बाटी-चोखे की दावत दी थी। बाद में सभी को देसी शराब की बोतल भी दी गईं। कुछ ने वहीं पी, जबकि कई बोतल साथ लेते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह कुंदन प्रसाद गुप्ता (60), केशव बिंद (62) की हालत खराब हो गई। अभी घर वाले कुछ समझ पाते तब तक पहले केशव और फिर कुंदन की मौत हो गई। पहले तो लोगों ने इसे आम मौत समझा और शांत रहे।


लेकिन शुक्रवार की देर शाम तबियत खराब होने पर रामगोविंद (58) को जिला अस्पताल लाया गया, शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद एक एक कर गांव के 26 लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। तब लोगों को शराब के जहरीली होने का पता चला।


अस्पताल में भर्ती लोगों में सुखपुरा थाने के धरहरा माफी निवासी सूर्यदेव (40), अशोक कुमार (38), राम प्रवेश (50), अनिल (20), अक्षय कुमार (25), राधेश्याम (40), पतिराम (35), अश्विनी चंद्र (26), जितेंद्र (35), सोनू (21), मनोज कुमार (22), श्रीभगवान (40), महेश (34), लालू (22), रामजी (45), राधा मोहन (32), अक्षय कुमार (32), राजनाथ (50), विजय शंकर (42), रामयश (40), छोटे लाल (40), अजय कुमार (19), विजय नारायण (70), परमेश्वर बिंद (55) और सुखपुरा थाना क्षेत्र के रजधर निवासी उमेश (36), राजेंद्र (38) शामिल हैं। जिला अस्पताल में भर्ती सूर्यदेव की आंख की रोशनी गायब हो चुकी है।


सूचना मिलने पर डीएम शरद कुमार सिंह और एसपी अनीस अहमद अंसारी, एएसपी केसी गोस्वामी सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। बाद में डीएम और एसपी ने गांव में जाकर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रामगोविंद के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।


मामले में डीएम शरद कुमार सिंह ने कहा कि धरहरा गांव में शराब पीने से हुई मौत की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed