{"_id":"5aa2c47e4f1c1bb0758b478f","slug":"three-held-with-dpm-in-the-deadly-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में डीपीएम समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में डीपीएम समेत तीन गिरफ्तार
ballia
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ व एनएचएम प्रभारी डा. हरपाल सिंह तथा डीसीपीएम अजय कुमार पांडेय पर गुरुवार की देरशाम किए गए जानलेवा हमले प्रकरण में पुलिस ने देर रात पीड़ित की तहरीर पर एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मनोज कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां जहां सीजेएम ने तीनों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। पीड़ित डीसीपीएम की मानंे तो आरोपी कई दिनों से धमकी दे रहे थे। डीपीएम के भड़काने पर आरोपियों ने उन पर हमला करवाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यालय से एसीएमओ व एनएचएम प्रभारी डा. हरपाल सिंह एवं डीसीपीएम अजय कुमार पांडेय गुरुवार की रात करीब आठ बजे कार से सीएमओ आवास जा रहे थे। एनसीसी तिराहे के पोस्टमार्टम हाउस के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल एसीएमओ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ डा एसपी राय, कोतवाल शशिमौली पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
घायल डीसीपीएम अजय कुमार पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए रात में ही तीन आरोपियों डीपीएम मनोज कुमार, मिथिलेश गिरि एवं आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मन्नान फरार है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिह कर दिया गया। सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि एसीएमओ के साथ मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।