{"_id":"3323683f1753142a34e3c5618d4e18e0","slug":"theft-after-braking-the-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह इंटर कालेज के पास बुधवार की रात
विज्ञापन
चोर पांच गुमटियों का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य कीमती सामान ले गए।
दूकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
थाना क्षेत्र के मंदा गांव निवासी दूकानदार मुन्ना राम, कपिलदेव राजभर, मुकेश कुमार, अरविंद राजभर और कस्बा निवासी पिंटू गुप्ता की भगत सिंह इंटर कालेज के पास गुमटी है।
पांचाें प्रतिदिन की भांति दूकान बंद कर घर चले गए। चोरों ने रात में गुमटी का ताला तोड़कर मुन्ना राम के दो हजार रुपये, मुकेश कुमार के पांच सौ रुपये के साथ ही अन्य दूकानदाराें की गुमटी से हजाराें रुपये का सामान उड़ा दिया।
उध्ार कोतवाली थाने के सोनाईडीह गांव निवासी राजू राजभर की गुमटी की दूकान कृषि मंडी पास स्थित है। प्रतिदिन की भांति राजू दूकान बंद कर घर चला गया।
चोरों ने रात में दूकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये, सात हजार हजार रुपये का रिचार्ज कूप, दो मोबाइल उड़ा दिया। सुबह जानकारी होने पर उसने तहरीर दी।