फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tamancha dikha kar loot

तमंचा दिखा रिटायर्ड फौजी से एक लाख लूटे

Fri, 08 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 08 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tamancha dikha kar loot
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
नरहीं थाना क्षेत्र कैथवली गांव स्थित बाबू राय बाबा स्थान के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त फौजी से एक लाख रुपया लूट लिए और तमंचा लहराते हुए नरहीं की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल पीड़ित फौजी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभिन्न रास्तों की नाकेबंदी कर बदमाशों के तलाश में जुट गई। लेकिन शाम तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन



नरहीं थाना क्षेत्र के बडउरा गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोरखनाथ सिंह ने शुक्रवार की दोपहर चितबड़ागांव स्थित स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह जीप में सवार होकर नरहीं गांव स्थित राजेश्वर मोड़ पर उतरे। वहां से अपनी साइकल पर सवार होकर गांव बडउरा के लिए चल दिए।
विज्ञापन


अभी वह कैथवली स्थित बाबू राय ब्रह्मबाबा के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच पहले से वहां घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने  साइकल रोकवाई। अभी कुछ वह समझ पाते तब तक एक बदमाश ने उन पर तमंचा सटा दिया। इस दौरान बदमाशों ने सेवानिवृत्त फौजी के पास एक लाख रुपया, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जान मारने की धमकी देते हुए नरहीं की ओर भाग निकले। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस संबंध में सीओ सदर बाबू लाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed