फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students burnt jeeps and ambulances burnt curfew

छात्र कर्फ्यू में फूंक दी जीप और एंबुलेंस फूंक

Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students burnt jeeps and ambulances burnt curfew
पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू का असर शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा। अधिकांश दूकानें बंद रहीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी की तैनाती के बाद भी अराजक तत्वों ने कई स्थानों पर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय की एक जीप और एक एंबुलेंस आग के हवाले कर दी गई। पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया। इसी दौरान कृषि भवन में खड़ी एक बस में भी आग लग गई। हालांकि एसपी राजू बाबू सिंह का कहना है कि बस में आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन


बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू के दौरान सोमवार को सुबह ही छात्र एकजुट होकर बाजार बंद कराने निकल गए। इसका असर भी दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर दूकानें बंद रहीं। हालांकि पुलिस अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी थी बावजूद इसके शरारती तत्वों ने डीआईओएस कार्यालय में खड़ी जीप को आग के हवाले कर दिया, जबकि महावीर नगर परिखरा के पास एक बस में तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में दहशत का माहौल रहा। उधर, शाम को शरारती तत्वों ने सीएमओ डा. पीके सिंह के आवास पर खड़ी 108 एंबुलेंस में आग लगा दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, आग विकराल हो गई। एंबुलेंस में रखा आक्सीजन सिलेंडर फट गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed