फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sixteen million of the stolen jewelry and accessories

सोलह लाख के गहने और सामान चोरी

Thu, 09 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 09 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sixteen million of the stolen jewelry and accessories
चोरी - फोटो : demo pics
नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई गांव में बुधवार रात छत के सहारे चोर एक घर में उतर गए। चोरों ने आलमारी और बक्से में रखे करीब 16 लाख के जेवर सहित 20 हजार रुपये और सामानों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की भोर में जब घरवालों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


गोठाई निवासी विजयशंकर गुप्त का पूरा परिवार रोज की भांति खाना खाने के बाद उमस के कारण छत पर सोने चला गया। इसी बीच रात में किसी समय चोर घर से सटे मौजूद नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। इस दौरान चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्सा, दो सूटकेस में रखे लगभग कीमती जेवर हार, कंगन, मांग टीका, नथिया सहित पांच दर्जन से ऊपर के जेवरात, 20 हजार नकद के अलावा महंगे कपड़े और फूल के दो बोरी बर्तन लेकर मुख्य दरवाजे से निकल गए। चोरी हुए गहने विजयशंकर की पांच बेटियों के थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


विजय शंकर गुप्त असम में रहते थे। असम में लकड़ी का कारोबार करते थे। वहां उग्रवाद जब बढ़ा तो एक दशक पहले असम छोड़ गांव चले आए। तभी से परिवार के साथ यहीं पर रह रहे हैं। शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनके जीवन की पूरी कमाई लुट जाएगी। चोरों ने उनकी विवाहित बेटियों के जेवर सहित एक बेटी के शादी के लिए रखे जेवर और सामान ले गए। पत्नी और बेटियों का रोते-रोते बुरा हाल है। लड़की की शादी के लिए अब गहना कहां से आएगा। इसे लेकर मां-बाप काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed