फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SI few calculated on beating the young man in jail

हवालात में युवक को पीटने पर एसआई नपे

Thu, 27 Aug 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 27 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
SI few calculated on beating the young man in jail
भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाहीपट्टी के सतहवा गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर बुधवार शाम मारपीट हो गई। इसमें पुलिस दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को थाने ले आई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के युवक की रात में हवालात में जमकर पिटाई कर दी। जानकारी होने पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और सपा कार्यकर्ता थाने को घेर लिए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मामला जब सीओ के पास पहुंचा तो उन्होंने एसआई वीरेंद्र यादव और मुंशी सुरेश को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


सतहवां गांव में बुधवार शाम को खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें पुलिस ने एक पक्ष से हरेंद्र यादव के लड़के रामविलास यादव और दूसरे पक्ष के राजेश यादव को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


सुबह होने पर छात्रनेता राजेश यादव के समर्थक थाने पहुंचे और हवालात में बंद राजेश यादव का हाल जाना तो उसने बताया कि उसकी रात में पिटाई की गई। इस पर सपा कार्यकर्ता आगबबूला हो गए तथा थाने का घेराव कर परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सपा नेता आरोपी दारोगा और मुंशी को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने इसकी सूचना महकमे के आला अफसरों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रसड़ा सीओ केसी सिंह ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव की मांग पर एसआई वीरेंद्र यादव और मुंशी सुरेश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने राम विलास यादव और छात्रनेता राजेश यादव को शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ ने बताया कि दारोगा और मुंशी ने मामले में एक पक्ष की पिटाई कर दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed