फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shedding light on the corpse bride for dowry

दहेज के लिए बहू को जलाकर बहा दी लाश

Fri, 02 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 02 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shedding light on the corpse bride for dowry
दयाछपरा ग्राम के पूरवा हरछपरा टाड़ी में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है।  आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या के बाद लाश नौरंगा क्षेत्र में गंगा में प्रवाहित कर दी। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लाश नदी से निकलवाई। इस मामले में पिता ने  पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही अन्य सभी घर से फरार हैं।
विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र दयाछपरा गांव के पूरवा हरछपरा निवासी प्रभुनाथ पासवान के बेटे चंदन पासवान की शादी 15 जून 2014 को सहतवार थाना क्षेत्र के कसबा निवासी शिवनारायण पासवान की बेटी दुर्गावती से हुई थी। आरोप है कि गुरुवार की रात दहेज को लेकर   ससुराल वाले मारपीट के बाद शरीर पर केरोसिन उडे़लकर उसे जला दिए। इसके बाद घटना पर पर्दा डालने के लिए ससुराल वालों ने नौरंगा स्थित गंगा में फेंक दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिव नारायण पासवान के समधी छेड़ी निवासी सुदर्शन पासवान को किसी ने फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुदर्शन ने  शिवनारायण को सारी घटनाएं बताई। फिर शिवनारायण पूरवा हरछपरा में बेटी से मिलने पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसे ससुराल पक्ष के लोग भगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिता ने बैरिया थाने में पहुंचा और तहरीर दी कि मेरी बेटी को दहेज के लिए मौत के घाट उतारा गया है। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से सोने की चेन और कलर टीवी आदि की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर बेटी को मार डाला है।


पिता की तहरीर पर बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह हमराहियों के साथ नौरंगा घाट पहुंचे और गंगा से शव निकलवाया। पति चंदन पासवान को हिरासत में ले लिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे ने कहा कि मामला संगीन है, अपराधियों को जल्द गिरफ्तार  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed