फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SC College vandalized , stones

एससी कालेज में तोड़फोड़, पथराव

Thu, 13 Aug 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 13 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
SC College vandalized , stones
सतीश चंद्र कालेज परिसर में गुरुवार को छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। निर्धारित सीट से कम प्रवेश लेने से नाराज छात्रों ने काउंटरों को बंद कराने के बाद प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो उन्होंने चलती कक्षाओं में पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


उनके हंगामे को देखते हुए प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने छात्रों को काबू में किया। इसके बाद छात्र कालेज के गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीओ सिटी को ज्ञापन देकर छात्रों की समस्याएं हल कराने की मांग की।
विज्ञापन


कालेज के सैकड़ों छात्रों ने गुरुवार को बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला, अपूर्ण परीक्षाफल और शुल्क विवरण को लेकर बवाल मचाया। उन्होंने काउंटरों को बंद कराने के बाद प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो छात्रों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए प्राचार्य ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डर के मारे शिक्षकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर छात्रों को काबू में किया। इसके बाद छात्र कालेज के मुख्य गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि बीएससी प्रथम वर्ष में निर्धारित सीटों से कम आवदेन लिए गए हैं।


इन विषयों में पूरा दाखिला होना चाहिए। छात्रनेता अनुपम उपाध्याय ने कहा कि स्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्रों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। महामंत्री छोटू यादव ने कहा कि छात्रों का परीक्षाफल अपूर्ण है। मौके पर अविनाश सिंह नंदन, विशाल पाठक, मुकेश पाठक, बृजेश यादव, अमन चौधरी, विक्की चौबे, चंदन राजा, मिथिलेश दूबे, दीपक पासवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed