फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sabotage in police station, including SO 15 injured

थाने में तोड़फोड़, पथराव, एसओ समेत 15 घायल

Sun, 04 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 04 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
sabotage in police station, including SO 15 injured
साईं मोहल्ले से स्कार्पियो लूटने तथा चालक की हत्या का एक आरोपी रविवार की सुबह थाने से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर बदमाश को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को थाने से हटाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए और थाने में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


 जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिंग की तो भीड़ ने 45 मिनट तक थाने को चारों तरफ से घेर कर पथराव किया। इसमें सरकारी जीप, बाइक, खिड़की के शीशे टूट गए और एसओ शिवमंगल सिंह सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस लाठीचार्ज में 12 लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन


इस दौरान थाने का स्टाफ एक कमरे में दुबका रहा। डीएम, एसपी और जिला मुख्यालय तथा आसपास के थानों से पहुंची फोर्स ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। नगर में शांति के लिए पीएसी के जवानों और पुलिस कर्मियों ने मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 खड़िका निवासी भीम तुरहा, बिहार के भोजपुर जिले का छोटू यादव और दुबहर थाने के कछुआ रामपुर निवासी चंदन 29 दिसंबर को नगर के साईं मोहल्ले से मनियर निवासी हसीना खातून की स्कार्पियो भाड़े पर हल्दी के अगरौली गांव ले गए थे।

आरोप के अनुसार तीनों ने स्कार्पियो चालक बृजेश की हत्या कर शव आरा के पास रेलवे लाइन पर रख दिया। इसके बाद स्कार्पियो को नया भोजपुर ले आए। इसी दौरान हसीना के परिवार वाले वाहन खोजते हुए मिस्त्री के पास पहुंचे और उसके यहां गाड़ी दिखने पर बिहार पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस ने मिस्त्री के गैराज से लूटकांड के आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर स्कार्पियो कब्जे में ले ली।

उधर, रेवती पुलिस ने शनिवार को चंदन खरवार और भीम तुरहा को जिले के दो स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम छोटू यादव को बिहार से रिमांड पर ले आई। आरोपियों से पूछताछ चल रही थी कि रविवार की सुबह शौच के दौरान आरोपी भीम थाने से फरार हो गया। लोगों ने भीम को भगाने में पुलिस का हाथ बताया।

इसके बाद भीम तुरहा के गांव व नगर के लोगों ने थाने पहुंचकर तोड़फोड़ की। पुलिस भीड़ को थाना परिसर से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी,  तो लोग उग्र हो गए और करीब 45 मिनट तक थाने को घेर कर पथराव किया। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज एवं हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

इस वारदात में सरकारी जीप, बाइक, खिड़की के शीशे टूट गए और एसओ शिवमंगल सिंह सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियांें को रेवती सीएचीसी में इलाज कराया गया। पुलिस लाठीचार्ज में 12 लोग जख्मी हुए। पुलिस कर्मियों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।


 सूचना पाकर डीएम यशवंत राव, एसपी राजू बाबू सिंह, अपर जिलाधिकारी केपी सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी और कई थाने के एसआे एवं पीएसी के जवान पहुंच गए। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान बाजार की सभी दुकानें बंद हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed