{"_id":"ca452e50264830b4fd58c79edd5384f3","slug":"representatives-speaker-of-the-hospital-and-took-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष प्रतिनिधि को अस्पताल से उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यक्ष प्रतिनिधि को अस्पताल से उठा ले गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में टेंडर को लेकर शुरू हुआ बवाल शांत ही नहीं हो रहा। बुधवार की मध्य रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से पुलिस नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता को जबरदस्ती उठा ले गई। विरोध करने वालों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इस दौरान एक सभासद सहित छह लोग घायल हो गए।
आरोप है कि पुलिस ने अध्यक्ष साधना गुप्ता के साथ भी दुर्व्यवहार किया। जिला अस्पताल से पुलिस लक्ष्मण गुप्ता, पत्नी पूनम गुप्ता, साधना गुप्ता, बहन इंदू गुप्ता को लेकर एक घंटे तक वज्र वाहन में घुमाती रही। बाद में सभी को घर छोड़ दिया।
नगर पालिका परिषद में बीते दिनों टेंडर को लेकर हुए विवाद में अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता की पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद वह समर्थकों के साथ शहीद चौके पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आठ सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने अध्यक्ष प्रतिनिधि की पिटाई भी की।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन बाद बुधवार की मध्य रात पुलिस अस्पताल से उन्हें जबरदस्ती उठा ले गई। विरोध करने वालों पर लाठी बरसाई गई। इस दौरान पालिका कर्मी अशोक कुमार, सभासद मनोज कुमार, दिलीप कुमार सहित छह लोेग घायल हो गए।
आरोप है कि पुलिस ने अध्यक्ष साधना गुप्ता से भी बदसलूकी की। लक्ष्मण गुप्ता का कहना है कि जब तक मंत्री पुत्र निक्कू राय सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।