फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ran away from the clutches of the kidneppers

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागा किशोर

Tue, 27 Jun 2017 11:21 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 27 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ran away from the clutches of the kidneppers
kidnapping
नगरा। घर के बगल से सोमवार को अपहृत किशोर सूझबूझ व साहस के बल पर अपहणर्ताओं के चंगुल से भाग निकला। वह रोते-बिलखते पैदल ही नगरा थाना क्षेत्र के इंगलिसिया गांव अपने ननिहाल पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां सदमे का शिकार किशोर का उपचार किया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना किशोर के पिता व रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जकरिया निवासी वीरेंद्र यादव ने रसड़ा कोतवाली में अज्ञात बदमाशाें के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन



रसडा कोतवाली क्षेत्र के जकरिया निवासी वीरेंद्र यादव की गांव से करीब दो किमी दूर खाद की दूकान है। जहां उनका पुत्र विकास कुमार (12) सोमवार को करीब दो बजेे मिलने के लिए पैदल दूकान पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते मेंकर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसे जबरन खींचकर वाहन में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच नगरा-गड़वार मोड़ पर स्थित नहर की पुलिया के पास बदमाश लघुशंका के लिए नीचे उतरे। तभी किशोर धीरे से भाग निकला। बदमाशों ने कुछ दूर तक पीछा किया। लेकिन चरवाहों को देख बदमाश वाहन में बैठकर फरार हो गए। किशोर रोते-बिलखते किसी प्रकार अपने ननिहाल पहुंचा। इस बाबत रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed