{"_id":"6c7ca2bb9946ff067c164f715fb4dbe3","slug":"put-the-baby-at-gunpoint-robberies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बंदूक की नोक पर रख लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को बंदूक की नोक पर रख लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 12 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में एक घर में घुसे बदमाशों ने पहले विवाहिता को बंधन बनाकर लूटपाट की कोशिश की। असफल रहने पर उसकी बच्ची को बंदूक की नोंक पर रखा और मां के मुंह में कपड़ा ठूंस, हाथ बांध कर इत्मीनान से लूटपाट की।
रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी श्रवण पांडेय प्रतिदिन की भांति खाना खाकर दरवाजे पर मवेशियों के पास सो गए। पांडेय की पुत्रवधू कंचन पांडेय पत्नी राजू पांडेय रात करीब नौ बजे बच्ची को सुला कर बर्तन साफ कर रही थी।
इस बीच सशस्त्र लुटेरे दीवार फांदकर घर में घुस गए। कंचन को बंधक बनाकर उसके हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद चाबी मांगने लगे। कंचन ने चाबी देने में आनाकानी की तो चोरों ने उसके शरीर पर ब्लेड से क ई जगह काट दिया। इसके बाद भी चाबी नहीं दी तो उसके बच्ची बच्ची की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। भय से कंचन ने आलमारी की चाबी बदमाशों को दे दी। चाबी पाने के बाद लुटेराें ने इत्मीनान से सभी कमरों को खंगाला।
विज्ञापन
सोने का हार, नथिया, टीका, नथुनी, चैन, अंगुठी, पायल और दस हजार नकद सहित लाखों का सामान लूट लिए। लुटेरों के जाने के बाद कंचन ने किसी तरह छत पर सास को जगाई। इसके बाद सास ने उसके मुंह से कपड़ा निकालकर दरवाजे पर सो रहे श्रवण पांडेय को जगाई। घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। रात में ही सूचना पर पहुंचे पर बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बदमाशों को पकड़ने को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।