फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   purani ranjish me maarpeet ek ki maut

पुरानी रंजिश में मारपीट एक की मौत

Thu, 01 Dec 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 01 Dec 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
purani ranjish me maarpeet ek ki maut
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के टघरौली गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चले ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख एक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वाराणसी के चिकित्सकों ने रंजय को मृत घोषित कर दिया। उधर जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को लगी तत्काल कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने टघरौली चट्टी पर बलिया-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर एक सपा नेता समेत 21 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन



बांडीहरोड थाना क्षेत्र के टघरौली गांव में बुधवार की रात कमलेश राम की लड़की की शादी थी। जनवासे में गाजे-बाजे बज रहे थे। इसी दौरान संजय यादव और प्रेम यादव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद की खबर जैसे ही दोनों के परिवार वालों को मिली दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे। इस घटना में एक पक्ष के रंजय यादव (28), प्रेम यादव (30) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के चंदन यादव (40) और बब्बन (55), जितेंद्र (35) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से रंजय यादव की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

वहां चिकित्सकों ने रंजय को मृत घोषित कर दिया। रंजय की मौत की खबर गांव पहंचते ही नाराज ग्रामीणों ने बलिया-बांसडीह मार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से इस तरह की घटना घटी है।


इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता बिहारी यादव के तहरीर पर पूर्व प्रधान एवं सपा नेता सुदामा यादव सहित सात नामजद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान एवं सपा नेता सुदामा यादव के तहरीर पर 14 नामजद के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed