{"_id":"583c430c4f1c1b0f1ede5431","slug":"purani-ranjis-me-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में फायरिंग वृद्ध को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में फायरिंग वृद्ध को लगी गोली
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर ग्राम में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से वृद्ध के पेट में गोली लग गई। साथ ही मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर ग्राम में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से बोलेरो गाड़ी और कुछ लाठी-डंडे बरामद हुए हैं। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर ग्राम में रमेश यादव तथा अमरजीत के बीच पिछले काफी दिनों भूमि विवाद का मामला चल रहा था। सोमवार की सुबह एक पक्ष की ओर से ट्रैक्टर से खेत की जुताई की तैयारी की जा रही थी जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। तब लोगों के बीच बचाव से मामला टल गया। लेकिन कुछ देर के बाद सुबह करीब 9 बजे विशुनपुरा चट्टी पर कुछ लोग वाहन से पहुंचे और धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान हुई फायरिंग में सौदागर यादव (82) के पेट में गोली लग गई और वे लहूलुहान हो गए। धारदार हथियार के प्रहार से प्रमोद यादव (43), राजेश (40), अमरजीत (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी सीयर पर कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने चारों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मारपीट में मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।