फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Proxy voting assault , including 13 wounded candidate

फर्जी मतदान पर मारपीट, प्रत्याशी सहित 13 घायल

Thu, 29 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 29 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Proxy voting assault , including 13 wounded candidate
चौथे चरण के मतदान के दौरान अलग-अगल गांवों में फर्जी मतदान को लेकर हाथापाई और मारपीट हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सहित 13 लोग घायल हो गए। जबकि चार मड़हे में आग लगा दिए गए।
विज्ञापन



बैरिया विकास खंड के मानगढ़ गांव में फर्जी मतदान को  लेकर पूर्व प्रधान बच्चा यादव और बीडीसी प्रत्याशी हरेंद्र साहनी के एजेंट उमेश साहनी के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन



उधर बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेहराय गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे से एक पक्ष के अशोक निषाद (45), श्याम सुंदर निषाद (20), राजेंद्र निषाद (22), शांति देवी (60), किसमतिया देवी (70), चांदमुनी देवी (40), रीना कुमारी (15), रामदयाल निषाद (60), कुसुमन देवी (30), अभिमन्यु (15) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि की गई आगजनी से अक्षय लाल निषाद, सत्यनारायण निषाद, राजनारायण निषाद और बीडीसी प्रत्याशी धनजी निषाद का रिहायशी मड़हा आैर उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची आैर सभी घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।


साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। रामगढ़ संवाददाता के मुताबिक रेवती थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीघार पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी गई।



सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस  ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को भगाया। इस दौरान मारपीट में वार्ड नंबर 59 के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी कुमारी रेशू प्रजापति (25), ओम प्रकाश साहनी (40) और द्वारिका प्रसाद (40) घायल हो  गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed