फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patharaw, 11 injured in minor dispute

मामूली विवाद में पथ्ाराव,11 लोग जख्मी

Thu, 09 Nov 2017 11:55 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 09 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patharaw, 11 injured in minor dispute
घायल - फोटो : अमर उजाला
रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के हरिजन बस्ती स्थित अदभुत बाबा स्थान कीे छत पर गुरुवार की शाम चढ़े कुछ युवकों की आपस में कहासुनी हो गई। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां एक वृद्ध की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा आधे दर्जन मड़हे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और आग लगाने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के हरिजन बस्ती स्थित अदभूत ब्रहम बाबा के छत पर हरजिन बिरादरी के युवक चढ़े हुए थे। इसी बीच श्रीनगर चौक ओर से चार की संख्या में युवक आए और बाबा के छत पर चढ़े युवकों को नीचे उतारने लगे। इसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडा, धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और हरिजन बस्ती में हमला बोल दिया और करीब आधे दर्जन मड़हे को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, आग लगाने का प्रयास भी किया। लेकिन किसी कारणवश आग नहीं लगी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईट-पत्थर और धारदार हथियार चले, जिसमें ललन राम (60), लालबाबू (22), फूलनाथ (35), रूदल राम (26), बैजनाथ (35), अशोक (30), विद्यावती (40) पत्नी स्व. स्वामी नाथ, लगनी देवी (60) पत्नी भरत, अश्पति देवी (55) पत्नी स्व. किशुन, कंचन देवी (26) पत्नी दिनेश तथा गीता देवी (40) पत्नी दिनेश घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां ललन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत सीओ बैरिया उमेश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed