{"_id":"5818a3cb4f1c1bb931436276","slug":"patakhe-se-lagi-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से लगी आग में दर्जनों परिवार बेघर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखे से लगी आग में दर्जनों परिवार बेघर
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 01 Nov 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कुल्हडिय़ा गांव में सोमवार की सुबह पटाखे से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं मंगलवार की दोपहर श्रवणपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से डेढ़ दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
कुल्हड़िया नई बस्ती में सोमवार की रात दलिद्दर भगाने के समय हुई पटाखेबाजी से शिव बदन राजभर की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में बच्चन राजभर, राजेश राजभर, जोगाड़ी राजभर, विद्यावती देवी, वीर बहादुर राजभर की रिहायशी झोपड़ी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
वहीं श्रवणपुर गांव में मंगलवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी अशोक साहनी के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुई और देखते ही देखते द्वारिका गोंड, कवलेश्वर गोंड, शुभदयाल गोंड, झुरीलाल गोंड, रमेश यादव, सूचित यादव, जन्मेजय गोंड, नथूनी गोंड, मंगरू गोंड, सरस्वती देवी, तारकेश्वर गोंड, संतोष, रामबचन साहिनी, मुन्ना साहिनी, दिनेश साहनी, संतोष साहनी, भगवती देवी का रिहायशी घर जलकर राख हो गया। मौके पर लेखपाल वीरेंद्र गुप्त, प्रधान विद्यापति यादव मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया। फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंच आग बुझाया।
विज्ञापन
शहीद पार्क चौक स्थित एक कपड़े के गोदाम सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर दिवाली के दिन पटाखे से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर सर्विस की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद पार्क चौक में दीपावली की रात सभी लोग पटाखे छोड़ने में व्यस्त थे।
इसी दौरान अजू अग्रवाल के गोदाम में किसी पटाखे की चिंगारी के चलते आग लग गई। जिसमें कई दूकानदारों के सामान जलकर राख हो गए। आग की उठती लपटे देखकर आसपास के लोगों ने उस पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। इसीबीच किसी ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दे दी।
सूचना पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। इस आग में करीब तीस ठेला दूकानदारों के रखे जूते, चप्पल, कपड़े सहित अन्य सामान जल गए। आसपास के लोगों का कहना है कि सभी दूकानदार गोदाम में अपने सामान को अलग-अलग रखते थे। उधर ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के समीप स्थित कालिका वर्मा के मकान में आग लग गई।
जिसमें करीब 60 हजार रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ही जगदीशपुर मोहल्ला स्थित कामता सिंह के मकान में आग लगने से हजारों रुपये के सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।