फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   parivar ko bandhak bana loot

परिवार को बनाया बंधक, लूटे नकदी और सामान

Tue, 27 Sep 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 27 Sep 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
parivar ko bandhak bana loot
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव में सोमवार की रात ओमप्रकाश चौहान के घर  15 की संख्या में आए हथियारबंद लुटेरों ने असलहे के बल पर पूरे परिवार को  बंधक बना लिया। इस दौरान लूटेरे नकदी सहित हजारों के सामान लूटकर भाग गए।  पीड़ित ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस  मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन



रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव  में सोमवार के रात ओमप्रकाश चौहान के घर रात को लगभग 12 बजे के बीच एक युवक  पानी मांगने के बहाने दरवाजा खटखटाया। ओमप्रकाश चौहान की पत्नी राजवंती  देवी जैसे ही दरवाजा खोला। इसी बीच करीब 15 की संख्या में मुंह बांधे असलहे  से लैस लुटेरों ने बाहर सो रहे ओमप्रकाश के लड़के सुनील चौहान, मोनू  चौहान, प्रदुमन चौहान का हाथ पैर रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजवंती  देवी का भी मुहं गमछा से बांध दिया। इस दौरान लूटेरों ने 10 हजार नगद, गैस  सिलेंडर, एक विदेशी टार्च, एक बोरी मुर्गी का दाना अपने साथ लेकर चले गए।  लूटेरों को जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बंधन से मुक्त होकर  शोर मचाया। शोर पर आसपास के लोग जब तक एकत्र होते लुटेरे वहां से भाग चुके  थे। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में 15 अज्ञात के विरूद्ध  संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed