फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   one man shot dead in firing

मारपीट में फायरिंग, मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 28 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
one man shot dead in firing
मारपीट में फायरिंग, मौत
विज्ञापन

संवाददाता
रेवती। दियरांचल के भोपालपुर गांव में शनिवार की सुबह लघुशंका करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। रविवार को विवाद ने भी भीषण रूप ले लिया।  इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और कई राउंड फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।


साथ ही दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

  शनिवार को लघुशंका करने को लेकर भोपालपुर गांव निवासी जयकिशुन यादव और प्रभुनाथ यादव के बीच कहासुनी हुई थी। आसपास के लोगों के समझाने पर मामला तत्काल शांत हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रविवार को दोनों पक्ष को थाने बुलाया था। इसी बीच रविवार की सुबह दूध लेने जा रहे जयकिशुन यादव के भतीजे वशिष्ट यादव को एक पक्ष के लोगों ने घेर कर मारपीट शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठियों के साथ ही असलहों लैस हो मौके पर आए गए और एक-दूसरे को लाठियों से पीटने लगे। इसी बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी शंकर यादव (60) को अचानक कमर के पास गोली लग गई। जिसके कारण शंकर लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े और थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। वहीं दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए।


इसमें एक पक्ष के रमाशंकर यादव (62), वशिष्ठ यादव (45), मुरारी (35), अनिल (30), मनीष (10) तथा दूसरे पक्ष के प्रभुनाथ (50) रघुनाथ (35), यदुनाथ (32), कमलावती पत्नी रामविलास (65) गुड्डू (25), सुरेंद्र (40) घायल हो गए। थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह और सीओ बैरिया सुरेशचंद्र रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनीष, गुड्डू और सुरेंद्र को छोड़ गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को रेफर कर दिया। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक  एक पक्ष प्रभुनाथ यादव के तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed