{"_id":"5f8013010eb2346f0f34c019","slug":"one-died-after-falling-in-a-well-while-running-to-save-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जान बचाने को भागते समय कुएं में गिरने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जान बचाने को भागते समय कुएं में गिरने से एक की मौत
Fri, 09 Oct 2020 01:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान बचने के लिए भागने के प्रयास में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस गांव में पहुंची है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से नाली का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसकी सफाई को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हरगोविंद (32) विपक्षियों से घिर गया तो वहां से बचने के लिए भागा और अचानक सामने पड़े कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी होते हुए सुखपुरा थाने की पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन