फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   naraz logon ne kiya jaam

नाराज लोगों ने किया हाइवे जाम

Thu, 29 Sep 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 29 Sep 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
naraz logon ne kiya jaam
बहेरी चट्टी पर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव।
नहर के पानी से घिरे बहेरी तथा उमरगंज वासियों का गुस्सा गुरुवार को उस  समय फूट पड़ा। जब गड्ढे में डूबे युवक को ढूंढने में जिला प्रशासन लापरवाही बरती और गोताखोर लगाना मुनासिब नहीं समझा। इस दौरान पीड़ितों ने जिला व  पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज के तत्काल निलंबन की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस  होने के नाते हम लोगों ने जब युवक को ढूंढने में उनसे मदद मांगी तो उन्होंने हमारी पीड़ा को समझने के बजाय कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं,  जो करना तुम लोग करो।  शनिवार से चहूंओर पानी से घिरे लोग रविवार से ही  जिला प्रशासन से नाव की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन जिला प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंगा। इसबीच बुधवार की शाम युवक के डूबने फिर उसे ढूंढने में  लापरवाही के कारण गुरुवार को उनका आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या  में लोग सड़क पर उतरकर दिमागी चट्टी के पास एनएच-31 पर जाम लगा दिए। पीड़ित  अमजद खान, पिंटू खान, साहिद खान, गुलाब नबी, इबरारा खान ने बताया कि युवक  के डूबने के बाद हम लोगों ने तुरंत चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज को सूचना  दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हम लोगों ने उनसे जिला प्रशासन से कहकर गोताखोर बुलाने की  मांग की। लेकिन उन्होंने हमारी बातों को अनसूनी कर दी। यदि उसी वक्ता  गोताखोर आ जाते तो काश युवक मिल जाता और कुछ अप्रिय घटना होने से बच जाती।  करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने अविलंब बाहर से  गोताखोर बुलाकर युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed