फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Millions took to the goods , including jewelry thief

जेवर सहित लाखों के सामान ले गए चोर

Tue, 22 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 22 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Millions took to the goods , including jewelry thief
बांसडीह कोतवाली अंतर्गत सेरिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर लाखों के गहने चुरा लिए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो खिड़की टूटी देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने स्थिति का जायजा लेने के बाद डाग स्क्वाड को बुलाया। चोरी की इस वारदात से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


सनोज गुप्त पुत्र जड्डू गुप्त चार भाइयों में सबसे बड़े है, जो गांव में ही कपड़े का व्यापार करते हैं। इनके अन्य तीन भाई नेपाल के काठमांडू में अपना कारोबार करते हैं। घटना के समय घर का मुखिया सनोज अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए देहरादून गया हुआ था और घर में परिवार की सिर्फ महिलाएं ही थीं।
विज्ञापन


सोमवार की रात घर के लोग भोजन करने के बाद छत पर सोए थे। रात में मौका पाकर चोर घर के पीछे की खिड़की तोड़कर घुस गए । इस दौरान घर में कुछ आवाज सुनकर पूजा जग गई। इसपर चोरों ने उसको दवा सूंघा दी जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद इत्मीनान से चोरों ने एक-एक कमरे को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कमरों में रखा बक्से तथा अटैची को तोड़कर उसमें रखे जेवर सहित 15 लाख से अधिक के कीमती सामान गायब कर दिया। पीड़ित परिवार की माने तो चोरों ने सोने के चार मंगलसूत्र, चार जोड़ी चूड़ी, चार हार, 20 अंगूठियां, चार नथिया, चार ब्रेसलेट ले गए।

घटना की जानकारी जब सुबह हुई तो घर की महिलाओं के के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी अपने रिश्तेदार व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर को दी। उन्होंने घटना की जानकारी बांसडीह कोतवाली में दिया।


सूचना मिलते ही बांसडीह सीओ लच्छिराम यादव, कोतवाल वशिष्ठ नारायण दुबे पुलिस संग मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही खोजी कुत्ते के जरिए सुराग पाने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को चोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था। उर्मिला देवी ने घटना की तहरीर थाना कोतवाली में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed