फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle of the brutally murdered

अधेड़ का बेरहमी से कत्ल

Fri, 18 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 18 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Middle of the brutally murdered
महेंद्रा गांव निवासी रामानंद मिश्र (56) की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर लाश मानकिपुर मौजा स्थित ट्यूबवेल के पास फेंक दी। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। बदमाशों ने कितनी बेहरमी से रामानंद की हत्या की, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी दोनों बाहें और पैर काट दिए गए थे। उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए 50 से अधिक जख्म के निशान पाए गए। उनके भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मनियर के मानिकपुर मौजा स्थित ट्यूबवेल के पास शुक्रवार की सुबह महेंद्रा गांव निवासी रामानंद मिश्र का खून से लथपथ शव मिला। किसी ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दे दी। थोड़ी ही देर में परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामानंद के गले और चेहरे पर 12 से अधिक वार किए गए थे।
विज्ञापन


हमलावरों ने उनके दोनों पैर और दोनों बाहें भी काट दी थीं। सीने से लेकर कमर तक जगह-जगह गहरे जख्म के निशान थे। इससे लग रहा था कि उन्हें बड़ी बेहरमी से मारा गया है। पुलिस को शव के पास एक मोबाइल और एक रेजर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनियर थानाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बताया कि रामानंद के भाई परमानंद मिश्र की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।


उनके परिवार में पत्नी शकुंतला देवी और बड़े भाई परमानंद मिश्र हैं। बड़े भाई अविवाहित हैं, जबकि रामानंद मिश्र को कोई संतान नहीं है। गांव वालों की मानें तो करीब चार एकड़ जमीन के मालिक रामानंद सीधे-साधे स्वभाव के थे। उनकी किेसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed