फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many homes weeds , Siskian were breaking silence

कई घरों में मातम, सिसकियां तोड़ रहीं सन्नाटा

Sat, 21 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Many homes weeds , Siskian were breaking silence
धरहरा गांव में दो दिन पहले तक हर ओर आम दिनों सा ही नजारा था। गांव के लोग अपने-अपने कार्य में मशगूल थे। लेकिन गुरुवार को शनिवार को जहरीली शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत ने वहां के आबो-हवा में जहर घोल दिया और गांव के हर कोने में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन



इसके पीछे की वजह जिला प्रशासन की लापरवाही तथा बेरोकटोक बिक रही अवैध शराब रही। उम्मीदवार भी मतदाताओं को जमकर दारू पिलाने और पैसा बांटने का काम कर रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चुनाव बीत गया है। अब बारी है ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद का। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



ऐसे में प्रत्याशियों द्वारा बाटी-चोखा और दारू का दौर चल रहा है। लेकिन प्रशासन ने जानकारी के बाद भी किसी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस अचार संहिता लागू होने के साथ प्रत्याशियों द्वारा आयोजित बाटी-चोखा और दारू की पार्टी के विरुद्ध अभियान चलाया गया होता, तो शायद धरहरा की घटना टल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरहरा में कुंदन प्रसाद गुप्ता (60), केशव बिंद (62) तथा रामगोविंद (58) की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। अवैध दारू से मौत का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र के बसंतपुर और मनियर क्षेत्र में मौत की घटनाएं हुई है।



विडंबना यह है कि जिला प्रशासन उसी समय अवैध शराब कारोबार के विरूद्ध कार्रवाई करता है, जब कोई बड़ा हादसा होता है। अन्यथा की स्थिति में शराब के अवैध कारोबार को देखकर भी कार्रवाई की औपचारिकता भर पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed