फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lekhpal k ghar chori

लेखपाल के घर से लाखों की चोरी

Tue, 05 Jul 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 05 Jul 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
lekhpal k ghar chori
chori - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ लाखों रुपये के सामान चुरा लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी लेखपाल अजीत सिंह के घर के एक खिड़की का ग्रिल निकाल कर चोर अंदर घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख  रुपये नकद तथा चार लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। मंगलवार की भोर  में अजीत सिंह की नींद टूटी तो देखा कि खिड़की में लगी ग्रिल निकली हुई थी।
विज्ञापन


अंदर झांक कर देखा तो आलमारी टूटी पड़ी है। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुन परिवार के सदस्य  एवं आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ बांसडीह लच्छीराम यादव, कोतवाल प्रभारी रविंद्र राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed