फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   khoon dekar banaya rishta fir kiya kalankit

खून देकर बनाया रिश्ता, फिर किया कलंकित

Fri, 05 Aug 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 05 Aug 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
khoon dekar banaya rishta fir kiya kalankit
अपहरण
रिश्तों की अनमोल छाप छोड़ने के बाद कुछ लोग उसे खुद ही कलंकित कर देते हैं।  ऐसी ही बात सामने आई दो अगस्त को अपहृत किए गए  कृ ष्णा के मामले में। शुक्रवार को स्वाट तथा बैरिया थाने की पुलिस ने बच्चे को अगवा करने के मामले में आरोपी को एसपी के समक्ष पेश कर इस मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन



करीब एक पखवाड़े पहले बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी संजय प्रसाद ने अपने भतीजे कृष्णा पुत्र रामप्रवेश की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए मऊ जिले के फातिमा हास्पीटल में भर्ती कराया था। यहां उनकी मुलाकात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरवां-चड़वा निवासी अनिल गुप्ता से हुई।
विज्ञापन


कृष्णा के इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे खून चढ़ाने की सलाह दी। उसी दौरान अनिल ने अपना खून देकर पीड़ित परिवार से दिल का रिश्ता जोड़ लिया। दो अगस्त को अनिल कृष्णा के घर पहुंचा। वहां घरवालों ने उसकी खूब आवाभगत की। कुछ देर बाद परिवार के सभी लोग खेत में काम करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अनिल ने कृष्णा को टॉफी दिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया। जब शाम तक परिवार के लोगों ने अनिल और बच्चे को नहीं देखा तो उसके मोबाइल पर खुद ही फोन किया। जिसपर अनिल ने रामप्रवेश के परिवार को फिरौती के रूप में दो लाख की डिमांड सुना दी। इसे सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।


अपनी गरीबी का वास्ता देकर परिवार ने किसी तरह से 35 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की और पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दे दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अनिल के फोन नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया। जिससे उसका लोकेशन रसड़ा क्षेत्र में मिला। अंत में गुरुवार को आरोपी समेत अगवा बालक को स्वॉट और पुलिस टीम ने सलेमपुर से पकड़ लिया। जिसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed