फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Interstellar bike thief gang exposed

अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 27 Mar 2018 11:02 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 27 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Interstellar bike thief gang exposed
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों के साथ पकड़े आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस तथा स्वाट टीम ने मंगलवार को सुबह अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरइसाकिलें भी बरामद हुईं। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बहादुरपुर पुलिया के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि एनसीसी त िराहे से भी एक चोर को गिरफ्तार कर किया गया। इनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई। एनसीसी तिराहे के पास से बरामद बाइक 12 फरवरी को सदर अस्पताल बलिया से चोरी की गई है, जबकि अन्य चार बाइकें आस-पास के जनपदों से चुराई गई है।
विज्ञापन


पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया गया कि वह मऊ, आजमगढ़, बलिया व आस-पास के जनपदों से गाड़ी चोरी करके उसका फर्जी कागजात बनवाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी जजौली थाना आलो  तिवारी उर्फ चंदन, प्रदुमन उपाध्याय, मऊ जिले के ही कोपागंज थाना क्षेत्र के देवरिया साथ सत्यम चौबे, उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित पूर्वांचल सिनेमा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बुल्लू, हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा निवासी राजकुमार खरवार शामिल हैं। बरामद बाइकों में सुपर स्प्लेंडर यूपी 60 क्यू/ 20562- स्प्लेंडर यूपी 54 वी 5716 3,  हीरो स्पलेण्डर प्रो0 यूपी 54 एक्स 6710 4, यूपी 54 एक्स67105 और स्पलेण्डर प्रो0 यूपी 60 एन 7088 है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed