{"_id":"8e590a4b920e573d436200098d9ab802","slug":"head-and-former-prime-gone-poles-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और पूर्व प्रधान में चले डंडे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान और पूर्व प्रधान में चले डंडे, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली के पानी को लेकर बुधवार की सुबह मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें प्रधान के भाई सेवानिवृत्त फौजी रमा शंकर यादव (60) की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिकंदरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इस घटना से नाराज प्रधान के समर्थकों ने सिकंदरपुर-मनियर मार्ग पर शव रखकर पौने दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। बाद में सीओ के समझाने पर लोग माने। प्रधान की ओर से छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
निपनिया गंाव निवासी एनुद्दीन के घर की नाली का पानी बहाने को लेकर बुधवार की सुबह प्रधान उदय शंकर यादव एवं पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव के बीच कहासुनी होने लगी। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें प्रधान के भाई सेवानिवृत्त फौजी रमाशंकर यादव, भाई विजय बहादुर यादव (55) एवं भतीजा राकेश यादव (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सिकंदरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रमा शंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज प्रधान के समर्थकों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मनियर-सिकंदरपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब पौने दो घंटे तक चले जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि लोगों के बीच चर्चा रही कि नाली का पानी तो महज बहाना है, यह झगड़ा चुनावी रंजिश में हुआ है।