फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   having kidnapped and rape the girl

बंधक बनाकर किशोरी से करता रहा दुराचार

Tue, 05 May 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
having kidnapped and rape the girl
बेल्थरारोड में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने 13 साल की किशोरी को तीन माह तक बंधक बनाए रखा। वहां से मुक्त होने के बाद किशोरी ने शिक्षक पर दुराचार का आरोप लगाया। किशोरी और उसके पिता ने मंगलवार को इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। उन्होंने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने का निर्देश थानाध्यक्ष उभांव को दिया है।
विज्ञापन


उभांव थानाक्षेत्र की किशोरी 17 जनवरी की सुबह शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला उसे बहलाकर ले गई। दूसरे दिन बेल्थरारोड के एक निजी विद्यालय में एक शिक्षक के यहां काम देने के नाम पर अपनी बेटी बताकर किशोरी को बेच दिया। किशोरी के घरवालों ने 19 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन


 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 29 अप्रैल को किशोरी के गांव का एक मिस्त्री विद्यालय में गया था। किशोरी ने उससे सारी बात बताई। मिस्त्री की सूचना पर किशोरी के घर वाले विद्यालय पहुंचे और उसे छुड़ाया। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बंधुआ मजदूर अधिनियम और बाल मजदूरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पिता के साथ किशोरी मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी से मिली और शिक्षक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed