फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gramidon ne maniyar sikandarpur marg kiya jaam

ग्रामीणों ने मनियर-सिकंदरपुर मार्ग किया जाम

Thu, 04 Aug 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 04 Aug 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
gramidon ne maniyar sikandarpur marg kiya jaam
accident - फोटो : graphic
थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम सड़क पर टहल रही  एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।  आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया,  जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के  दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर मौत की सूचना गांव पहुंचते ही  ग्रामीणों ने मनियर-सिकंदरपु मार्ग को जामकर मुआवजे की मांग तथा चालक के  विरूद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।  
विज्ञापन

वाकया उस समय हुआ जब थाना क्षेत्र  के आदमपुर निवासी पुष्पा देवी (40) पत्नी अच्छेलाल बुधवार की शाम आदमपुर  चट्टी के समीप टहल रही थी। इसी दौरान मनियर की तरफ से तेजगति से आ रहे ट्रक  ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल महिलि को जिला अस्पताल पहुंचाया  गया। जहां इलाज के दौरान महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर जैसे ही मौत की खबर  मृतका गांव के लोगो को हुई तो गुरुवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर  उतर आए।


मनियर-सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे तथा कार्रवाई की  मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले सप्ताह मृतक महिला के ससुर  का भी इसी चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक  कोई कार्रवाई नहीं की। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश  शुक्ला, थानाध्यक्ष मनियर संजय द्विवेदी एवं नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप  मौके पर पहुंच मुआवजा दिलाने तथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने आश्वासन  दिया। नयबतहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब एक घंट बाद जाम समाप्त  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed