{"_id":"5984a3bb4f1c1be87b8b4587","slug":"four-thieves-arrested-with-six-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाइक संग चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बाइक संग चार चोर गिरफ्तार
ballia
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद चोरी की बाइक।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की छह बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के नीचे से एक चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य तीन चोरों को दबोचा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उनका चालान कर दिया।
शुक्रवार को खुलासा करते हुए कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि किसी ने पुलिस को शहर के रेलवे क्रासिंग के नीचे खड़े संदिग्ध व्यक्ति के बारे में बताया। शंका जाहिर की कि वह बाइक चोर है। जिस पर पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए उक्त व्यक्ति को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य चोर भी पकड़े गए, जिनके पास से चोरी की छह बाइकें बरामद हुईं। पकड़े गए चोर बैरिया थाना के दयाछपरा टाड़ी निवासी अमर कुमार यादव पुत्र स्व. दिनेश यादव, विष्णु वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा व श्रवण कुमार यादव पुत्र राम बिहारी यादव तथा बांसडीह कोतवाली के आदर निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा है।
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने स्वीकार किया कि उनका एक गिरोह है, जिसमें पांच सदस्य हैं। यह मौका पाकर बाइक की चोरी करते है और अभियुक्त मिस्त्री सुरेंद्र वर्मा को नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। गिरोह जगह-जगह बदल कर वारदात को अंजाम देता था। पकड़े गए चोर ने बताया कि वह चोरी की गाड़ियों को बेचने की फिराक में थे कि पुलिस के शिकंजे में आ फंसे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उनका चालान कर दिया।