फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   For electric assault , stone - fired away

बिजली के लिए मारपीट, पत्थर चले-फायरिंग भी

Fri, 11 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Fri, 11 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
For electric assault , stone - fired away
छाता गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कई दिनों से बिजली न मिलने से नाराज लोग जब दूसरे गांव से लाइन जोड़ने चले तो बात बढ़ गई। इस बाबत छाता और फुलवरिया गांव के लोगों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे ही नहीं बल्कि ईंट-पत्थर भी चले।
विज्ञापन


इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। साथ ही पांच बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। लाइन जोड़ने से इंकार करने वाले लाइनमैन को भी बंधक बना लिया गया। बाद में पुलिस ने उसे मुक्त कराया। घटना बांसडीह रोड मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। इस मामले में दोनों पक्षाें ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


छाता सहित आसपास के गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोग उमस भरी गर्मी और अंधेरे में रहने को विवश हैं। शुक्रवार को छाता गांव के लोगों ने रुस्तमपुर के निजी लाइनमैन राजकुमार और फुलवरिया के मिथिलेश सिंह को बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उनसे दूसरे क्षेत्र से कनेक्शन जोड़ने को कहा पर लाइनमैन ने लिखित आदेश लाने को कहा। इसपर ग्रामीण भड़क गए। उनकी लाइनमैन से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उस समय दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। इधर जब लाइनमैन मिथिलेश ने फुलवरिया पहुंचकर गांव के लोगों को पूरी बात बताई तो वहां के लोग छाता गांव पहुंचे।

दोनों पक्ष बात करने के बाद बांसडीहरोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंच गए। वहां कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। मारपीट मेें एक पक्ष से मिथिलेश (30), विशाल कुमार (18) और दूसरे पक्ष पंकज पांडेय (30), अंतू पांडेय (20), शोभित (25), बिट्टू (28) घायल हो गए। घटना से नाराज छाता गांव के लोगों ने लाइनमैन राजकुमार को बंधक बना लिया।


साथ ही फुलवरिया गांव के दीपक सिंह, गोलू सिंह, अनीश सिंह, पिंटू सिंह और हरपुर निवासी प्रभंस सिंह की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनमैन को मुक्त कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। बांसडीहरोड के एसओ विनीत राय ने बताया कि मारपीट और लाइनमैन को बंधक बनाने का मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed