फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on Two illegal cold storage

दो अवैध कोल्ड स्टोरेज पर एफआईआर दर्ज

Sat, 29 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 29 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
FIR on Two illegal cold storage
जनपद के मनियर और सहतवार थाना अंतर्गत बिना लाइसेंस के संचालित दो कोल्ड स्टोरेज संचालकों पर शनिवार को जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी सुभाष राय की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर मनियर थाना क्षेत्र के गौरा मजहीं गांव में स्थित रामनारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज की जांच-पड़ताल की गई। पाया गया कि कोल्ड स्टोरेज पिछले कई साल से बिना लाइसेंस के चल रहा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला उद्यान अधिकारी ने मनियर थाने में उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज अधिनियम 1976 की धारा 37 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में सहतवार कस्बे से सटे पाठक कोल्ड स्टोरेज की भी जांच-पड़ताल की गई। वहां भी कोल्ड स्टोरेज को बिना लाइसेंस के संचालित होने पर कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई की गई। यहां भी जिला उद्यान अधिकारी ने पाठक कोल्ड स्टोरेज पर सहतवार थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कोल्ड स्टोरेज पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे जनपद में हड़कंप मची हुई है। कार्रवाई की जद में आने वाले दोनों कोल्ड स्टोरेज जनपद के कद्दावर नेताओं से ताल्लुक रखते हैं। जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद सियासी हलके में भी खलबली मची है। जानकारों की माने तो प्रशासन की कार्रवाई अगर पारदर्शी और निष्पक्ष है तो जनपद में कुछ कोल्ड स्टोरेज और भी हैं, जो बिना लाइसेंस के संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed