फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family hostage looting

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Family hostage looting
दोकटी थाने के शिवपुर कपूर दियर गांव में बुधवार रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। पीडि़त परिवार की मानें तो डकैतों ने जेवर के साथ ही लाखों के कीमती सामान लूट लिए। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन



शिवपुर कपूर दियर निवासी कमलेश यादव प्रतिदिन की तरह दरवाजे पर सोए थे। आधी रात को हथियारबंद डकैत दरवाजे पर पहुंचे और कमलेश को जगाया। इसके बाद तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया। डकैतों ने घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा और घर में अंदर घुस गए, फिर परिवार के अन्य सदस्यों को भी आंगन में बंधक बना लिया।
विज्ञापन



इस दौरान डकैतों ने जबर्दस्ती चाबी लेकर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित करीब दो लाख के कीमती सामान लूट लिए। साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए मोबाइल भी लेकर चले गए। डकैतों के जाने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग पीडि़त के घर पहुंच गए। किसी ने डकैती की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही रात मौके पुलिस मौके पर पहुंची और स्थित का जायजा लिया। साथ ही पीडि़त परिवार से घटना के बारे में गहनता से जानकारी ली। इस घटना के बाद पीडि़त परिवार के साथ ही पूरा गांव में दहशत में है। दोकटी एसओ नंदलाल ने बताया कि बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed