फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dushkarm ki niyat se ladki ko kamre me kiya band

दुष्कर्म की नियत से लड़की को उठाकर किया बंद

Tue, 18 Oct 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 18 Oct 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
dushkarm ki niyat se ladki ko kamre me kiya band
rape
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का मुंह बांध गांव का एक मनचला युवक दुष्कर्म के नियत से अपने ट्यृूबेल पर ले जाकर बंद कर दिया। इस दौरान एक छोटी बच्ची ने लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तत्काल ट्यूबेल  पर पहुंचे और बेहोशी मिली लड़की को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया।  
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नाना की तहरीर पर पुलिस युवक पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। कोतवाली  क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की अपने नाना के यहां कुछ दिन पहले आई हुई थी। मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए खेत में गई हुई थी।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के एक मनबढ़ युवक ने उसे दुष्कर्म के नियत से पकड़ लिया और उसका  मुंह बांध अपने ट्यूबेल पर ले गया। जहां बाहर से ट्यूबेल का दरवाजा बंद कर  दिया। जिसे एक बच्ची देख लिया था। उसने दो घंटे बाद लड़की के नाना के घर जाकर  सूचना दी। सूचना के बाद परिवार के सदस्य और पड़ोसी ट्यूबेल पर पहुंचे और  ट्यूबेल के दरवाजे का ताला तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां लड़की बेहोशी हालात में पड़ी मिली।  घरवालों ने उसे आनन-फानन में रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया,  जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता  के नाना ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद  पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इस बाबत  रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि पीड़िता के नाना के तहरीर पर अभियुक्त के  विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त  में होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed