{"_id":"598f39b84f1c1b061c8b4aa3","slug":"converting-11-facts-into-hidden-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथ्यों को छिपाकर 11 मौजों में नामांतरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तथ्यों को छिपाकर 11 मौजों में नामांतरण
ballia
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में भ्रष्टाचार इस कदर है कि बिना क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल की रिपोर्ट के और तहसील में ही चल रहे मुकदमे की बात को छिपाकर एक ही गांव के कई मौजे पर नामांतरण कर दिया गया है। हालांकि पीड़ित की ओर से शिकायत पर मामले की पड़ताल शुुरु हो गई है।
लाख कवायद के बावजूद जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आलम यह है कि पूर्व की सरकारों की तर्ज पर ही आज भी तहसीलों में राजस्वकर्मी अपनी मनमानी कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री की ओर से भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का दावा किया जा रहा है वहीं सदर तहसील के राजस्वकर्मी इस दावे को चुनौती दे रहे हैं। बताया जाता है कि सोहांव ब्लाक के भरौली गांव निवासी सिद्धनाथ राय का विवाद उनके पट्टीदार से है। उनके दो सगे भाईयों नारदमुनी व शंभूनाथ के निधन से बाद से नामांतरण को लेकर पट्टीदार से विवाद तहसीलदार कोर्ट में चल रहा है। सिद्धनाथ राय ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि सभी तथ्यों को छिपाकर पट्टीदार ने 11 मौजे में गलत तरीके से नामांतरण करा लिया है। यह भी बताया है कि परगना गड़हा क्षेत्र राजस्व निरीक्षक सोहांव के तहत आते हैं जबकि नामांतरण राजस्व निरीक्षक फेफना के आदेश से किया गया है।
मामले की जब पड़ताल शुुरु हुई तो दो लेखपालों प्रीतेश कुमार यादव तथा पूनम कुमारी ने तहसीलदार को लिखित दिया है कि यह नामांतरण गलत है और यह खारिज करने योग्य है। सवाल उठता है कि जब राजस्व निरीक्षक सोहांव की तैनाती तहसील में है तो दूसरे क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक फेफना की रिपोर्ट पर नामांतरण क्यों किया गया? क्षेत्रीय लेखपालों से इस बाबत जांच क्यों नहीं कराई गई? तहसीलदार कोर्ट में ही विवाद होने के बावजूद तहसीलदार की नजर इस नामांतरण पर क्यों नहीं पड़ी? मामले को लेकर तहसील में चर्चाएं हो रही हैं।