फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhota Shakeel as a leader sought extortion

छोटा शकील बनकर नेता से मांगी रंगदारी

Thu, 29 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 29 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chhota Shakeel as a leader sought extortion
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओंकार चंद्र सोनी ने गुरुवार को सिकंदरपुर थाने में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। जिसमें रंगदारी मांगने तथा जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन



तहरीर में उल्लेख किया गया है कि गुरुवार की सुबह कस्बा स्थित अपनी दूकान मोहन स्वर्ण कला केंद्र पर बैठा था। तभी एक मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया कि मैं छोटा शकील बोल रहा हूं। आज शाम को एक लाख रुपया जिस जगह पर मैं कहूंगा, उस जगह पर पहुंचा देना। अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन



इसमें अगर चालाकी की तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद उसने फोन काट दिया। वहीं कुछ मिनट के बाद पुन: मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल  पर फोन आया कि बस स्टैंड चौराहा के समीप राम दहिने चाय वाले दूकान के पास मेरा आदमी खड़ा रहेगा। उसे पैसा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेताया कि इसमें कोई चालाकी मत करना, वरना जान से हाथ धो बैठोगे कहकर फोन काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तहरीर देकर जानमाल की गुहार लगाई। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैंने अभी बैरिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर हूं। यहां से जाने के बाद मामले की जांच की जाएगी और दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed