फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bolero riders beaten four people

बोलेरो सवार हमलावरों ने चार को पीटा

Sat, 20 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 20 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bolero riders beaten four people
बेल्थरारोड तहसील मार्ग पर शनिवार को बोलेरो सवार हमलावरों ने एक अन्य
विज्ञापन
बोलेरो को रोककर उसमें सवार चार लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

हमले में लहूलुहान लोगों को उपचार के लिए सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

शनिवार को दोपहर बाद उभांव थाने के शाहपुर अफगा गांव निवासी दयानंद राजभर (28), दानिश (29), फखरूद्दीन (34) और गुफरान (35) बोलेरो से चौकिया मोड़ की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच तहसील के पास विपरित दिशा से आ रही बोलेरो उनके सामने आकर रुक गई। उसमें सवार आधा दर्जन लोगों ने दूसरी बोलेरो में सवार दयानंद, दानिश, फखरूद्दीन और गुफरान को गाड़ी से बाहर निकाला।

 उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाकर भाग रहे लोगों की बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की गई। इससे नगर में अफरातफरी मच गई।

करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। उधर हमले में घायल हुए चारों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 लोगों की माने तो पीटने वाला पक्ष नौकरी के लिए लिया गया पैसा वापस करने को कह रहा था। इसे लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया था।

 मारपीट की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पीके मिश्र और अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed