{"_id":"598209e64f1c1b1b0e8b45ab","slug":"bodyguard-performed-by-contractual-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रख संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव रख संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
ballia
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को समझाते अधिशासी अभियंता ।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विद्युत उपकेंद्र पर मृत संविदा लाइनमैन का शव रखकर उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने बुधवार को जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने मांगों के समर्थन में सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर पावर हाउस पर ताला लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंचे अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने तत्काल एक लाख रुपये तथा एक संविदा पर नौकरी मृतक के परिजनों को देने का आश्वासन दिया। तब जाकर संविदा कर्मी शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
संविदाकर्मी के रुप में नगर के सिविल लाइन फीडर से जुड़े संविदा लाइनमैन संतोष प्रजापति की मौत विद्युत तार जोड़ते समय गिरकर हो गई थी। जिसके बाद संविदाकर्मियों ने आक्रोश जताते हुए एक्सईएन का घेराव किया था। उस समय आर्थिक मदद के रुप में संबंधित ठेकेदार ने 25 हजार रुपये तत्काल दे दिया। बाकी का मदद करने के लिए अधिशासी अभियंता ने आश्वासन तो दे दिया। लेकिन मदद की राशि नहीं मिलने पर सिविल लाइन उपकेंद्र परिसर में शव रखकर पांच लाख मुआवजे और पीड़ित परिवार को नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण और अधिशासी अभियंता हरिशंकर के साथ एसडीओ आशीष कुमार पहुंचे। एक्सईएन द्वारा एक लाख रुपये का चेक और मृतक की विधवा को संविदाकर्मी की नौकरी देने के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया।