फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Belthrarod chairman Sue

बेल्थरारोड चेयरमैन पर मुकदमा

Tue, 27 Oct 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 27 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Belthrarod chairman Sue
उभांव पुलिस ने रेलवे की भूमि का सीमा सत्यापन करते समय पिलर लगाने से मना करने पर रेलवे के एक अधिकारी की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त और तीन भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी अनीस अहमद अंसारी के हस्तक्षेप के बाद की गई।
विज्ञापन



रेलवे के अवर अभियंता दिलीप कुमार की तहरीर पर उभांव थाने में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और उनके तीन भाईयों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में उल्लेख है कि 24 अक्तूबर को रेलवे की भूमि सीमांकन चल रहा था।
विज्ञापन



रेलवे की सत्यापन टीम जब नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के घर के सामने पहुंची तो उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना शुरू कर दिया। सत्यापन कार्य करने से रेलवे के अधिकारियों को मना कर दिया। साथ रेलवे टीम को रेलवे की भूमि में पिलर लगाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सीमांकन टीम के कर्मचारियों और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी गई। अवर अभियंता ने इस मामले में सोमवार को उभांव थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस जांच करती रही। पुलिस कोई मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। इसकी शिकायत रेलवे के अफसरों ने पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद से की।



एसपी ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस आधार पर उभांव थाने की पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed