{"_id":"27ad4032ef70f8b108080e298b44ab71","slug":"atms-have-guards-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एटीएम के गार्ड को मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने एटीएम के गार्ड को मारा चाकू
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलिया क्षेत्र के महुआ मोड़ के समीप सोमवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सायकल सवार एटीएम गार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के वक्त सामने से आ रहा एक वाहन की लाइट पड़ते ही तीनों बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। घायल गार्ड बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी राधेश्याम (30) कृषि मंडी के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में गार्ड है सोमवार को एटीएम बंद कर सायकल से अपने रिश्तेदारी परवंदापुर जा रहा था।
इसी बीच महुआमोड़ के समीप पहुंचा ही था कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने गार्ड को रोक लिया उसकी तलाशी ली। गार्ड के पास से कुछ नहीं मिला तो नाराज बदमाशों ने गार्ड को चाकू मार दिया। तब तक कोतवाली की तरफ से आ रहे वाहन की रोशनी देख बदमाश शहर की तरफ भाग निकले।