फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   apaharkarta pakda gaya

बालक को उठाकर भाग रहा था, दबोचा गया

Sun, 09 Oct 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Oct 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
apaharkarta pakda gaya
शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला में शनिवार की शाम सात वर्षीय बालक का अपहरण कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह अचेत हो गया। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मार्शल पुलिस ने घायल बदमाश को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर निवासी लक्ष्मी राम का सात वर्षीय पुत्र मुटुर अपने दोस्त के साथ खेत में शौच करने गया हुआ था। जहां एक बदमाश बालक को गोदी में उठाकर भागने लगा। बालक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसका पीछा कर बालक समेत बदमाश को पकड़ लिया। तत्पश्चात बदमाश की जमकर धुनाई कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर सेमरी निवासी भरत पुत्र चंद्रदेव को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पीड़ित द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed