फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angered ladies at the DM office

नाराज महिलाओं का डीएम कार्यालय पर हंगामा

Thu, 22 Feb 2018 10:37 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 22 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Angered ladies at the DM office
मनीष हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएम कार्यालय परिसर में जुटे लोग व रोती बिलखती मां और मोहल्ले की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मनीष हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाएं गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची और जहां सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। सीओ का संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर गुस्साईमहिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और हंगामा किया। नारेबाजी के बीच कहा कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तारी करने में हीलाहवाली कर रही। जबकि बेलगाम घूम रहे अपराधी परिवार वालों को हत्या की धमकी दे रहे।
विज्ञापन


मृतका की मां राजकुमारी देवी ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 13 जनवरी 2018 को कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ निवासी आर्यन व आयुष पुत्रगण मंगलदेव ठाकुर तथा विशाल व विकास पुत्रगण दीना ठाकुर मेरे घर आए और मेरे पुत्र मनीष कुमार को साथ लेकर जाने लगे। जब मैंने पूछा कि तुम लोग कहां जा रहे हो और कब तक आओगे तो चारो युवकों ने बताया कि आंटी पार्टी है, शाम सात बजे तक आ जाएंगे। जब पुत्र देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उनके घर पता किया गया तो पता चला कि पांचों युवक नहीं आए है। इसके बाद हम लोगों ने काफी छानबीन किया। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद मजबूर होकर 16 फरवरी 2018 को कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 17 फरवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। 19 फरवरी की शाम किसी ने बताया कि तुम्हारे पुत्र की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद मंगलवार को श्रीरामपुर घाट पहुंची पुलिस को मेरे पुत्र का बेल्ट, चप्पल व कंकाल मिला।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने बेदुआ निवासी मंगलदेव ठाकुर, दीना ठाकुर एवं उनके पुत्र क्रमश: आर्यन, आयुष, विकास, विशाल के विरूद्ध धारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तत्पश्चात आर्यन व विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जिसमें दोनों ने मनीष की हत्या की बात स्वीकार किया। लेकिन थानाध्यक्ष अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed