{"_id":"580632224f1c1bfc4a7034d3","slug":"anaj-ki-kalabazari-me-2-par-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज के कालाबाजारी में दो के विरुद्ध केस, एक का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज के कालाबाजारी में दो के विरुद्ध केस, एक का चालान
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाऊपुर के ग्रामीणों ने रविवार की आधी रात को कोटेदार द्वारा काले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे अनाज और मिट्टी तेल को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। मामले में पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अनाज के कालाबाजारियों में दहशत है।
नगरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव के कोटेदार रात में अपने सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान से अनाज और मिट्टी तेल पिकअप पर लादकर काला बाजार के लिए ले जा रहा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने अनाज लदे पिकअप को रोक दिया था। साथ ही इसकी सूचना रात में ही पुलिस को 100 नंबर पर दे दी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप पर लदे अनाज और मिट्टी तेल को थाने ले आई थी। पुलिस की सूचना पर आपूर्ति विभाग, एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दी थी। एसडीएम बेल्थरारोड बाबू राम ने आपूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर देकर कोटेदार दृष्टि बाधित राम प्रवेश और सहयोगी शिवशंकर के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी शिवशंकर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।