फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident

बस और बाइक में टक्कर, आधा दर्जन जख्मी

Mon, 28 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 28 Mar 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के पास सोमवार को बाइक और बस की टक्कर में सवारियों से भरी बस असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दर्जनों लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद से सवारी लेकर बस जिला मुख्यालय आ रही थी।

जैसे ही बस फेफना थाने के कपूरी गांव के पास पहुंची कि जिला मुख्यालय से बक्सर जा रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इससे बस असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान बस में सवार चितबड़ागांव निवासी रामलखन (24), नसीरपुर कला निवासी सूरज गुप्ता (24), शहर कोतवाली क्षेत्र के यारपुर बेदुआं निवासी मुन्ना बर्मा (36), चंद्रशेखर नगर निवासी इन्दू प्रकाश सिंह (53) तथा बाइक सवार हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी निवासी आनन्द सिंह (28)
विज्ञापन


और बादिलपुर निवासी धर्मेन्द्र (24 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर घटना में दर्जनाें लोग चुटहिल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आनन्द सिंह और रामलखन की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed