{"_id":"596b98b64f1c1b94088b46cf","slug":"a-knife-attack-on-brother-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के समधी पर चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के समधी पर चाकू से जानलेवा हमला
ballia
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी गांव में शनिवार की रात भाई के समधी द्वारा बाहरी व्यक्तियों को घर बुलाने से मना करने पर चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल भेजा। लेकिन वहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया, उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी निवासी स्व. शिवमंगल राजभर की लड़की की शादी बांसडीह कोतवाली के शाहपुर निवासी पारस राजभर के लड़के से हुई थी। पारस राजभर की पत्नी एक छोटे बच्चे के साथ सरवार गांव में ही अपनी बेवा समधन के यहां रहकर मेहनत मजदूरी करती थी। पारस भी प्राइवेट बस पर खलासी का कार्य करता था। वह अक्सर अपने रिश्तेदारी में सरवार चला जाता था। कभी-कभी वह अपने साथियों को लेकर भी जाता था। जिसका विरोध अक्सर उसके भाई का समधी मदन किया करता था। इसी बात को लेकर शनिवार की देर रात भी मदन राजभर व पारस राजभर के बीच बस स्टैंड पर विवाद हो गया। वह अपने एक साथी को लेकर समधी के घर पहुंचा।
जहां दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इसी बीच पाररस ने मदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू के कई वार मदन के पेट पर लगे जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना देख हमलावर का साथी मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है ।अभी पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।