फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पुलिस उठा लाई

पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पुलिस उठा लाई

Sat, 27 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पुलिस उठा लाई
सहतवार । क्षेत्र के सुअरहां गांव में शुक्रवार की रात पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने पहुंचे युवक को द्वार पूजा के समय सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस पकड़ कर थाने पर ले गई।
विज्ञापन

नवाडेरा डुमराव ( बिहार) निवासी किसुनदेव यादव ने सहतवार थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री मुन्नी की शादी 20 मई 2005 को बक्सर जिला ( बिहार) के छोटकी बसौली निवासी दिनेश यादव पुत्र लल्लन यादव से हिंदू रीति रिवाज के साथ धूम धाम से हुई थी। लड़की मायके में है। पता चला कि दिनेश दूसरी शादी कर रहा है तो वह लोग दौड़े-दौड़े आए। पता चला कि बात सही है। तब जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सुवरहा में लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो देखा कि द्वार पूजा हो रही है। किसी तरह द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। उसके बाद दूल्हे व उसके पिता को पुलिस थाने ले आई। गांव में इसकी चर्चा जोरों से चल रही है। वहीं लड़के वालों का कहना है कि लड़की मानसिक रोगी है। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि ऐसी कोई बात नही है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed